कोरबा

नशे में बाराती बस चालक ने दुकानों में घुसाई बस: कई गुमठियां क्षतिग्रस्त, लोगों ने पकड़कर की पिटाई, चालक गिरफ्तार, बस जब्त।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक बाराती बस चालक ने सड़क किनारे बनी गुमठीनुमा दुकानों में बस घुसा दी। हादसे में कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली।जानकारी के अनुसार, बस एक बारात लेकर जा रही थी। आरोप है कि चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से बस चला रहा था। बस में सवार बारातियों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी।

कमलीडुग्गू के पास बाराती बस से उतर गए। इसके बाद चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बनी गुमठीनुमा दुकानों में जा घुसा। टक्कर से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के समय दुकानें बंद थीं, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चालक के नशे में होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और बारातियों ने उसे पकड़कर पीट दिया। इस दौरान बस के शीशे भी टूट गए।

सूचना पर पहुंची दर्री पुलिस ने भीड़ से चालक को छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटनाग्रस्त बस CG 10 BY 9200 को भी जब्त कर थाने लाया गया। चालक की पहचान नर्मदा दास, निवासी बरबसपुर, पोड़ी उपरोड़ा के रूप में हुई है। शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज दर्री थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ शराब के नशे में वाहन चलाने और लापरवाही से दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button