कोरबा

“नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा से कोरबा जिला होगा और अधिक सुरक्षित एवं सशक्त

कोरबा जिले को मिले 22 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिनका शुभारंभ माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर – कमलों से रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में , पूरे प्रदेश के 33 जिलों हेतु “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा के अंतर्गत 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इसी क्रम में कोरबा जिले को 22 अत्याधुनिक Dial-112 वाहन प्राप्त हुए हैं, जिनका आज शुभारंभ किया गया। इन वाहनों को जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थापित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, GPS, वायरलेस रेडियो, PTZ एवं डैश कैमरा, मोबाइल NVR तथा सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग एवं त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह सेवा 24×7 आम जनता की सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध रहेगी।

Dial-112 – “एक्के नम्बर, सब्बो बर…”

प्रदेश में सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में अब नागरिकों को और अधिक त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी सहायता प्राप्त होगी। नागरिक वॉयस कॉल, SMS, ईमेल, वेब पोर्टल, WhatsApp, चैटबॉट एवं SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

कोरबा जिले के लिए संसाधनों से सुसज्जित इन वाहनों को प्राप्त करने हेतु जिले के 24 अधिकारी/कर्मचारी रायपुर में उपस्थित रहे। डायल-112 केवल एक सेवा नहीं बल्कि आम जनता के लिए LifeLine एवं सुरक्षा का भरोसा है। इन वाहनों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन की सेवा हेतु 24×7 तत्पर रहेंगे।

कोरबा पुलिस एवं जिला पुलिस प्रशासन राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए आम नागरिकों को विश्वास दिलाता है कि संकट की हर घड़ी में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

*मुख्य विशेषताएं :*

🔹 कोरबा जिले को प्राप्त हुए 22 आधुनिक Dial-112 वाहन

🔹 पूरे प्रदेश के 33 जिलों में सेवा का विस्तार

🔹 24×7 आपातकालीन सहायता सुविधा

🔹 GPS, PTZ कैमरा, डैश कैम एवं लाइव मॉनिटरिंग से लैस वाहन

🔹 महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को मिलेगा और अधिक मजबूती

🔹 त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर पुलिस सहायता सुनिश्चित

*“सुरक्षित, संवेदनशील एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम”*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button