कोरबा

पाइपलाइन मरम्मत के बाद भरे गड्ढे में फंसी पिकअप, पावर हाउस रोड पर लगा जाम

कोरबा (ट्रैक सिटी)। पावर हाउस रोड पुल के पास पाइपलाइन मरम्मत के लिए कुछ दिनों पूर्व खोदा गया गड्ढा अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। मरम्मत के बाद गड्ढे को अस्थायी तौर पर भर दिया गया था, लेकिन मिट्टी के पूरी तरह नहीं जमने के कारण बुधवार को एक पिकअप वाहन का पहिया उसी हिस्से में धंस गया और वाहन फंस गया।

पिकअप के फंसने से व्यस्ततम मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन मरम्मत के बाद सड़क की बहाली केवल अस्थायी रूप से की गई थी। ऐसे में बारिश या वाहनों के दबाव के कारण मिट्टी धंसने की आशंका बनी हुई थी। घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या मरम्मत के बाद सड़क को यातायात के अनुरूप पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत किया गया था?

 

सूचना के बाद यातायात एएसआई मनोज राठौर यातायात कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और फंसी पिकअप को निकालने में सहयोग किया। यातायात कर्मचारियों की मौजूदगी से वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने का भी प्रयास किया गया।

जिम्मेदारी का सवाल:
पाइपलाइन मरम्मत के बाद गड्ढे की स्थायी बहाली और सड़क को यातायात योग्य बनाने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी/विभाग की है। मामले में तत्काल स्थल निरीक्षण कर सड़क की स्थिति दुरुस्त किए जाने की जरूरत है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button