कोरबा (ट्रैक सिटी)। वार्ड क्रमांक 2 स्थित मिशन कंपाउंड क्षेत्र में पिछले 12 घंटे से पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या गंभीर होने पर आज़ाद जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला युवा मोर्चा नेता सोनू दीप ने पार्षद ईश्वर पटेल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि पानी और बिजली बंद होने से मोहल्लेवासियों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पार्षद ईश्वर पटेल ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही पानी का टैंकर भेजकर लोगों को राहत पहुंचाई। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 12 घंटे के भीतर पानी और बिजली दोनों सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी।
स्थानीय निवासी दीपक पात्रा ने भी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को पार्षद तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोहल्लेवासियों ने कहा कि पार्षद ईश्वर पटेल हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और संकट की घड़ी में उनकी सक्रियता से लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Leave a Reply

