गौरेला पेंड्रा मरवाही

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से एक पेड़ मां के नाम पर 2 हजार पौधों का रोपण।  

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

गौरेला पेंड्रा मरवाही (ट्रैक सिटी)/ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से बुधवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर नवागांव-पेण्ड्रा में एवं सुरक्षित स्थानों पर एक पेड़ मां के नाम पर 2 हजार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। वृक्षारोपण के लिए विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधों की व्यवस्था वन एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर की चारदीवारी के चारों ओर स्वयं सेवकों द्वारा अपनी मां की स्मृति में 1 हजार पौधे रोपित किए गए। इसके साथ ही 1 हजार पौधे विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को वितरित किया गया, ताकि वे अपने घरों के आसपास एवं सुरक्षित स्थानों पर पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा कर सकें। पौध रोपण कार्यक्रम में स्वयं सेवकों के साथ ही गणमान्य नागरिक श्री उत्तम वासुदेव, सरपंच श्रीमती नरेश कुंवर पैकरा, उप सरपंच श्री राजमोहन वासुदेव, प्राचार्य श्री पीआर सोनवानी, डाइट पेंड्रा की उप प्राचार्य श्रीमती आभा सिंह, व्याख्यातागण सर्वश्री अशोक सिंह पंवार, जेपी पैकरा पैकरा, बीपी वासुदेव, भरत कुमार सोनी एवं श्रीमती संगीता सोनी, वन परिक्षेत्र सहायक प्रकाश कुमार बंजारे आदि उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button