गौरेला पेंड्रा मरवाही

व्यवस्थित रूप से स्वच्छ और सुंदर नगर विकास के लिए कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

शैक्षिक एवं खेल विकास के साथ ही कचरा प्रबंधन, गार्डन, स्विमिंग पूल, तालाब, सौंदर्यीकरण, चौपाटी आदि के लिए प्रस्ताव तैयार करने दिए निर्देश।

गौरेला पेंड्रा मरवाही (ट्रैक सिटी)/ नगर पालिका परिषद गौरेला को व्यवस्थित रूप से स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने के लिए कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र प्रसाद वैद्य और अधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अध्यक्ष दुबे के सुझाव पर शैक्षिक एवं खेल गतिविधियों के विकास के साथ ही स्वस्थ वातावरण में नागरिकों के मनोरंजन के लिए गार्डन, स्विमिंग पूल, तालाब सौंदर्यीकरण, चौपाटी, फल-सब्जी गुमठी आदि के लिए प्रस्ताव तैयार करने मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सबसे पहले वार्ड क्रमांक 13 लोहरा झोरकी में बने ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (एसएलआरएम सेंटर) का अवलोकन किया और इस सेंटर में रबर, कपड़े, कागज, प्लास्टिक, थर्माकोल, धातु, कांच, इलेक्ट्रॉनिक कचरा आदि के निपटान तथा बेलिंग मशीन एवं फटका मशीन की कार्य प्रणाली और डंपयार्ड की जानकारी ली। पालिका अध्यक्ष श्री दुबे ने नगर वासियों को स्वस्थ वातावरण में मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराने लोहरा झोरकी गार्डन का विकास करने और समीप स्थित चौरासी बांधा डेम में स्विमिंग पूल की सुविधा हेतु सुझाव दिया। उन्होंने पंडित माधव राव सपरे शासकीय महाविद्यालय परिसर में लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण हटाने, परिसर में स्थित जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र का डिसमेंटल एवं महाविद्यालय परिसर का बाउंड्री वॉल कराने तथा इसी परिसर में सेंट्रल लाइब्रेरी बनाने का सुझाव दिया।

इसी तरह अध्यक्ष श्री दुबे ने रेस्ट हाउस रोड में एसबीआई बैंक के सामने तितर-बितर पड़े गुमठियों-ठेलों को हटाकर नगर सौंदर्यीकरण के तहत प्लानिंग करते हुए व्यवस्थित रूप से फल एवं सब्जी दुकान बनाने तथा वाटर एटीएम एवं प्रसाधन सुविधा का सुझाव दिया। उन्होंने नगर विकास के तहत प्राचीन ब्रह्मचारी तालाब का साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण करने और तालाब के सामने रोड से लगे खाली भूमि में चौपाटी बनाने का भी सुझाव दिया। पालिका अध्यक्ष ने दशहरा पर्व में लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए दत्तात्रेय गार्डन के पीछे बाउंड्री वॉल बनाने तथा दशहरा मैदान का क्षेत्र बढ़ाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों-लोहरा झोरकी, डुमरिया, अहिरान टोला, भट्ठाटोला आदि में बिजली का तार लूज होने तथा लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया। इस जानकारी पर कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता बिजली विभाग को विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर बदलने के लिए निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने नए जिला चिकित्सालय भवन के लिए वर्तमान जिला चिकित्सालय परिसर में स्थल का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू, तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल सहित लोक निर्माण, विद्युत एवं नगरी प्रशासन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button