गौरेला पेंड्रा मरवाही

शास्ति अधिरोपण के पूर्व पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास को उपस्थित होने हेतु अंतिम सूचना पत्र जारी।  

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

गौरेला पेंड्रा मरवाही (ट्रैक सिटी)/ एकीकृत बाल विकास परियोजना मरवाही के पर्यवेक्षक सुश्री उर्मिला जायसवाल के विरूद्ध शास्ति अधिरोपण के पूर्व उन्हें उपस्थित होने हेतु अंतिम सूचना पत्र जारी किया गया है। उपस्थित नहीं होने पर उनके विरूद्ध एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया है कि सुश्री उर्मिला जायसवाल पर्यवेक्षक एकीकृत बाल विकास परियोजना मरवाही के विरूद्ध कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय जांच संस्थित किया गया था। विभागीय जांच की प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने, सहयोग नहीं करने के कारण उर्मिला जायसवाल के विरूद्ध एक पक्षीय कार्रवाई करने की अनुशंसा संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा पत्र तामिली हेतु शास्ति अधिरोपण के पूर्व उन्हें अंतिम सूचना पत्र प्रेषित किया गया है।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया है कि पर्यवेक्षक सुश्री उर्मिला जायसवाल के निवास ग्राम निमधा, मरवाही में सेक्टर पर्यवेक्षक, कार्यालयीन स्टॉफ एवं ग्रामवासियों के साथ उनसे संपर्क करने जाने पर उर्मिला जायसवाल द्वारा घर का दरवाजा नहीं खोला गया और न ही कोई जवाब दिया गया। इसलिए स्टॉफ के द्वारा उनके घर के बाहर दीवार पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस चस्पा करने का पंचनामा एवं प्रतिवेदन फोटो संलग्न कर जिला महिला बाल विकास अधिकारी को प्रस्तुत किया गया है। उर्मिला जायसवाल द्वारा अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने तथा कर्तव्य पर उपस्थित होने के लिए संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से उनके निवास के पते पर पत्र भेजे गए हैं, जिसे उनके द्वारा नहीं लिया गया है। उर्मिला जायसवाल को अंतिम सूचना पत्र भेज कर कहा गया है कि यदि उनके द्वारा 7 दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थिति नहीं देने पर उनके विरूद्ध एकतरफा कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी उनकी स्वयं की होगी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button