कोरबा

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला शिकंजा, 104 प्रकरणों में ₹53,400 समंस शुल्क वसूला

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
एक दिवसीय विशेष अभियान के दौरान कोरबा पुलिस एवं यातायात पुलिस ने कुल 104 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए ₹53,400 समंस शुल्क वसूला। वहीं 19 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वाहन चलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
◆ हमेशा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं।
◆ शराब या नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं।
◆ दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
◆ मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन न चलाएं।
ओवरलोडिंग एवं गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें।
◆ ट्रैफिक सिग्नल, रोड संकेतक एवं पुलिस निर्देशों का पालन करें।
◆ वाहन चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें एवं अचानक ओवरटेक न करें।
◆ रात्रि में वाहन चलाते समय हेडलाइट, इंडिकेटर एवं ब्रेक सिस्टम की जांच अवश्य करें।
◆ बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों के वाहन न चलाएं।
कोरबा police ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाएं। आपकी छोटी-सी सावधानी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button