कोरबा

सोशल मीडिया में वायरल मारपीट वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच प्रारंभ करते हुए आरोपियों की पहचान की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्रकरण में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आम लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button