कोरबा

स्वच्छ भारत मिशन की राज्य सलाहकार ने शुक्लाखार ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण।

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का लिया जायजा, चार प्रकार से कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता नियमों के प्रभावी पालन पर दिया जोर।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रायपुर की राज्य सलाहकार एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी श्रीमती मोनिका सिंह ने आज जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत शुक्लाखार, जिला कोरबा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) कार्यों तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन का अवलोकन किया।

इस अवसर पर स्वच्छग्राहियों एवं ग्रामीणों को कचरे का चार प्रकार से पृथक्करण-सूखा कचरा, गीला कचरा, सैनिटरी कचरा तथा विशेष देखभाल/ई-कचरा (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) करने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छ एवं कचरा मुक्त ग्राम के निर्माण के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छग्राही समूह के सदस्यों को नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छता शुल्क के महत्व के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

ग्राम के सरपंच एवं सचिव को ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, निर्धारित स्थान पर ही कचरे का निस्तारण सुनिश्चित कराने, नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले समझाइश देने तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को चार प्रकार से कचरा अलग-अलग रखने, नियमित रूप से स्वच्छता शुल्क का भुगतान करने तथा ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालय का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जनपद सदस्य, कटघोरा विधायक प्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, ब्लॉक समन्वयक, बीपीएम (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री आवास योजना के तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत की टीम, सरपंच, पंचगण, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिहान समूह की महिलाएँ, स्वच्छग्राही तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button