कोरबा

06 अक्टूबर (शरद पूर्णिमा) को श्वास रोगियों के लिये विशेष चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी) श्वास दमा रोगियों हेतु 06 अक्टूबर 2025 सोमवार को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क श्वास दमा रोगियों के शरद पूर्णिमा मे सेवन की जाने वाली चित्रकूट की प्रसिद्ध दिव्य औषधि का निशुल्क वितरण तथा श्वास (कफज) रोगों के अलावा स्त्री पुरुषों एवं बच्चों के सभी प्रकार के सामान्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षटकर्म, योग एवं ग्रह चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परीषद, आरोग्य भारती एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रात: 10 बजे से पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में किया गया है। जिसमें अंचल के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा चिकित्सक द्वय नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने शिविर के विषय में बताते हुये कहा की प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा मे श्वास दमा के रोगी द्वारा चित्रकूट की इस प्रसिद्ध दिव्य औषधि का सेवन किया जाता है। जिसके सेवन की एक विशेष नियम व विधि होती है। जिसे विशेष विधि नियम से लेने से आशातीत लाभ मिलता है। यह वही दिव्य औषधि है जिसे चित्रकूट के इस दवा के जानकार महात्मा इसे निशुल्क वितरित करते हैं। इसकी एक खुराक से ही श्वास के रोगियों को चमत्कारिक लाभ मिलता है ।यह औषधि वर्ष में सिर्फ एक बार ही आश्विन शुक्ल पूर्णिमा अर्थात शरद पूर्णिमा को रात्रि में विशेष विधि एवं नियम का पालन करते हुए सेवन की जाती है। जिससे श्वास के रोगियों को इस रोग से मुक्ति मिल जाती है। वही दिव्य औषधि शिविरार्थियों को शिविर में निशुल्क प्रदान करने के साथ-साथ उसके सेवन के नियम, प्रयोगविधी एवं पथ्य-अपथ्य के बारे में जानकारी विस्तार से देने के साथ-साथ संबंधित पत्रक भी दिया जायेगा। जिससे की रोगी सही विधिपूर्वक दवा का सेवनकर इस रोग से मुक्ति पा सके। साथ ही शिविर में श्वास (दमा) रोगों के अलावा स्त्री पुरुषों एवं बच्चों के सभी प्रकार के सामान्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों की निशुल्क जांच एवं परामर्श देने के साथ-साथ जीवनशैली (लाइफ स्टाइल) के बारे में, दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार के विषय मे तथा रोगोपचार से संबंधित विशेष उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही शिविर में श्वास रोगों के लिये उपयोगी श्वास मित्र काढ़ा भी निशुल्क पिलाया जायेगा। संस्थान के प्रमुख चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से शरद पूर्णिमा में सेवनीय चित्रकूट की प्रसिद्ध दिव्य औषधि का निशुल्क वितरण तथा श्वास (कफज) रोगों के अलावा स्त्री पुरुषों एवं बच्चों के सभी प्रकार के सामान्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु दिनांक 06 अक्टूबर 2025 सोमवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में आयोजित इस विशेष निशुल्क आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षटकर्म, योग एवं ग्रह चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में पंजीयन कराने हेतु मो.नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button