कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा के प्रमुख पर्व हरेली महोत्सव के आयोजन को लेकर 12 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नवीन चौधरी सदन, एमपी नगर, कोरबा में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गीता देवी महंत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में हरेली महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक खेलकूद, पूजा-अर्चना तथा महाभोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव के विभिन्न कार्यों का दायित्व अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों को सौंपा गया है। गेड़ी की व्यवस्था की जिम्मेदारी रामाधार पटेल को, सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन थिरमन दास महंत को तथा अतिथियों के स्वागत हेतु शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था स्मृति सिन्हा को सौंपी गई। वहीं भोग-भंडारा की व्यवस्था की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष दिगंबर लाल कार्स, संरक्षक दिनेश कुमार केवट, संगठन सचिव रामाधार पटेल को दी गई है। कार्यक्रम के सफल संचालन का दायित्व घनश्याम श्रीवास को सौंपा गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी विशेष सहयोग राशि 30 जुलाई तक कोषाध्यक्ष दिगंबर लाल कार्स के पास अनिवार्य रूप से जमा करेंगे, ताकि आयोजन की तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।
बैठक में प्रदेश महासचिव प्यारेलाल चौधरी, वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर हरिश्चंद्र निषाद, संरक्षक दिनेश कुमार केवट, लता केवट, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गीता देवी महंत, लक्ष्मी मानिकपुरी, आर.के. पांडे, सुरेश कुमार द्विवेदी, प्रभात शर्मा, रामेश्वर महंत, दीपक यादव, छातराम यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने हरेली महोत्सव को पारंपरिक एवं भव्य स्वरूप में आयोजित करने का संकल्प लिया।
Leave a Reply

