सक्ती

कोरक्स खापने के फिराक 01 सरगना के विरूध्द हुई कार्यवाही।

41 नग कोडिनयुक्त आनरेक्स कप सिरप एवं 09 नग कॉडिंयुक्त विंनसरेक्स कप सिरप मादक पदार्थ व कार के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

सक्ती (ट्रैक सिटी)  पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा शान्ति व्यवस्था रखने के मददेनजर रखते हुये अवैध जुआ, शराब, मादक पदार्थ बिक्री व परिवहन करने वाले अपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरी. लखन लाल पटेल थाना बाराद्वार दिनांक 12.05.25 को मुखबीर से सुचना मिला कि रेल्वे ओवर ब्रीज के नीचे रितेश गबेल पिता पुरूषोत्तम गबेल उम्र 26 साल निवासी चैनपुर थाना करतला जिला कोरबा (छग) अपने कार के डिक्की के अंदर मादक पदार्थ कोडिन सिरप रखा है उसे खपाने के लिए ग्राहक तलाश इंतजार कर रहा है जिसकी सूचना पर तत्काल टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी अंदर 41 नग कोडिनयुक्त आनरेक्स कप सिरप एवं 09 नग विंनसरेक्स कप सिरप कुल 50 नग मादक पदार्थ एवं टाटा पंच कार को जप्त किया गया जिसे नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर धारा 21 सी नारकोटिक्स एक्ट का सबुत पाये जाने से आरोेपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान.न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि उपेन्द्र यादव ,प्रआर. मनीष राजपूत ,आर. योगेश राठौर , आर. दिलसाय सोनवानी , आर. अजय बंजारे ,आर. रामनिवास उरांव, आर. बुधेशर पटेल का योगदान रहा ।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button