कोरबा

वार्ड क्र. 28 एवं 27 में होंगे 72 लाख रू. के नये विकास कार्य।

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नगर पालिक निगम केारबा के रविशंकर नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 28 एवं वार्ड क्र. 27 में 72 लाख रूपये के नये विकास कार्य कराये जाएंगे। आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। उन्होने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य संपादन करते हुए निर्धारित समयसीमा में विकास कार्यो को पूरा करने के निर्देश निगम के अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को दिये।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 28 अंतर्गत कुआंभट्ठा बुधवारी बायपास स्थित विवेकानंद सेवा सदन कोरबा के द्वितीय तल में 25 लाख रूपये की लागत से हाल व कक्ष का निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य किये जाने हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 28 अंतर्गत कन्या महाविद्यालय के पीछे ब्रम्हवाटिका के पास 05 लाख रूपये की लागत से किचन शेड का निर्माण एवं वार्ड क्र. 28 के ही अंतर्गत अपना घर के पास 30 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य कराये जाने हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 27 के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर एक्सटेशन में 12 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी.नाली व कलवर्ट का निर्माण भी निगम द्वारा कराया जाना हैं। महाराणा प्रताप नगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में इन सभी विकास कार्यो का विधिवत भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया।

नवनिर्मित सामुदायिक भवन जनसेवा में समर्पित 

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 27 महाराणा प्रताप नगर दशहरा मैदान में सामुदायिक भवन का निर्माण 04 लाख रूपये की लागत से कराया गया है, उद्योग मंत्री लखनलाल देवंागन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने उक्त नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते हुए भवन को जनसेवा हेतु समर्पित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री देवांगन ने सामुदायिक भवन में कुर्सी व टेबल की उपलब्धता किये जाने हेतु अपने मद से 25 हजार रूपये की घोषणा की तथा उक्त राशि तत्काल दिये जाने के संबंध में त्वरित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

कोरबा की जनता का विश्वास मेरी अमूल्य धरोहर 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि केारबा की देवतुल्य जनता ने सदैव मुझ पर अपना विश्वास व्यक्त किया है तथा जनताजनार्दन का यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में जनताजनार्दन की इच्छा व उनकी आवश्यकता के अनुसार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वार्डो मंे समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं, विगत 02 वर्ष व 01 महीने के इस कार्यकाल में नगर निगम कोरबा क्षेत्र के लिये विभिन्न मदों से 850 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किये गये हैं, वहीं यदि सम्पूर्ण कोरबा जिले की बात की जाय, तो जिले में लगभग 5000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। उन्होने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि नरेन्द्र मोदी हमें देश के प्रधानमंत्री के रूप में मिले, जिनके कार्यो एवं निर्णयों से भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है, वहीं जिनके मार्गदर्शन में देश का तेजी से विकास हो रहा है। रेल, सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ किसान, मजदूर, श्रमिक, महिला, युवा एवं समाज के सभी वर्गो के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उद्योग मंत्री देवांगन ने आगे कहा कि डॉ.रमन सिंह के 15 वर्ष के कार्यकाल को हम आज भी बडे़ गर्व के साथ याद करते हैं, जब दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं एक साथ प्रदेश में क्रियान्वित की गई थी तथा छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर गतिमान हुआ था, आज पुनः मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में हमारा छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कोरबा के विकास में फिर से पकडी है तेज गति

इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ वर्षो से कोरबा का विकास रूका हुआ था, अब उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा ने पुनः विकास की रफ्तार पकड़ ली है तथा निगम के सभी वार्डो में बडे़ पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं, बर्षो की समस्याएं दूर की जा रही है। उन्होने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवंागन और मैं खुद ग्राम बस्ती व स्लम बस्ती के रहने वाले हैं, इन बस्तियों की समस्याओं से परिचित हैं, और समस्याओं को दूर करने का कार्य लगातार कर रहे हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का लगातार आशीर्वाद व मार्गदर्शन कोरबा के विकास के लिए हमें प्राप्त हो रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवागन, मेयर इन काउंसिल की सदस्या धनकुमारी गर्ग, पार्षद किशन कैवर्त, पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, मुंकुंद सिंह कंवर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेत्र रूकमणी नायर, ज्योति वर्मा, झकेन्द्र देवांगन, अजय दास वैष्णव, जयकृष्ण तिवारी, सोनू भाटिया, श्रीधर द्विवेदी, सुशील गर्ग, डॉ.प्रदीप देवांगन, छेदीलाल देवांगन, शिव जायसवाल, एस.एन.श्रीवास, सुरेन्द्र राजवाडे़, धर्मपाल सोलंकी, जोन कमिश्नर प्रकाश चन्द्रा, सहायक अभियंता आकाश अग्रवाल, किरण साहू, रूचि साहू, महेन्द्र सिंह, मोती देवांगन, मुन्नाराम साहू, पुनीराम साहू, आशा सिंह, अंबिका सोनी, विजया शर्मा, निशा पाण्डेय , राजेश जोशी, निशा मिश्रा, संजय पाण्डेय आदि के साथ काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button