कोरबा

कोरबा में बनेगा डिजिटल क्रिएटर स्टूडियो, सोशल मीडिया को मिलेगा बूस्ट।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ अब कोरबा जिले में ऑनलाइन कन्टेन्ट को हाई क्वालिटी में तैयार करने के लिए एक डिजिटल क्रिएटर स्टूडियो की नींव रखी जाएगी। जितने भी डिजिटल वर्क हैं, सभी को स्टूडियो में उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार किया जाएगा। कोरबा क्रिएटर्स टीम के अनुरोध पर महापौर संजू देवी राजपूत जी द्वारा इस पर आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही कोरबा जिले में नवाचारों की सूची में एक और प्रोजेक्ट जोड़ा जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

अब कोरबा जिला कुछ ही समय में सबसे ज्यादा संभावनाओं वाला जिला बन चुका है। अब डिजिटल वर्ल्ड में भी कोरबा की पहचान पुख्ता होने वाली है। ऑनलाइन कन्टेन्ट तैयार करने वाले युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ब्लॉगर्स, एजुकेटर्स को आगे बढ़ाने के लिए स्टूडियो खोला जाएगा। गौरतलब है कि डिजिटल क्रिएटर स्टूडियो में हाई क्वालिटी प्रोफेशनल ग्रेड का डिजिटल प्रोडक्ट तैयार किया जाता है स्टूडियो में हर तरह की ऐसी सुविधा होती है जिसमें वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग से लेकर कई अन्य काम होते हैं। मार्केटिंग एजेंसी, एडवर्टाइजिंग एजेंसी, पॉडकास्ट के लिए स्टूडियो वरदान साबित होगा। अभी इस तरह के कामों के लिए कोरबा से बाहर जांजगीर-चांपा,रायगढ़ या रायपुर आदि शहरों पर निर्भरता है। कोरबा में ही स्टूडियो खुलने से कई युवा हाथों को काम मिलेगा।

डिजिटल माध्यमों में कुछ करने की चाह रखने वाले युवाओं को अब एक ऐसा मंच मिलेगा, जहां वो अपनी सोच के हिसाब से अपनी स्किल्स को परफेक्ट रूप दे सकें। इस अवसर पर कोरबा क्रिएटर्स टीम के अभिषेक सिंह,शुभम गोस्वामी,रूपेश बंजारे, आशीष पांडेय,केतन सोनी,तरूण साहू,जय मिरी,अविनाश बंजारे,यश वर्मा,देवेश भारद्वाज,आकाश,बंटी कश्यप व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button