कोरबा

ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में आज ग्राम केंदाईख़ार, तहसील दर्री में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

तहसीलदार दर्री, तहसीलदार दीपका, तहसीलदार कटघोरा, नायब तहसीलदार दर्री, पुलिस विभाग तथा नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा यह अभियान संचालित किया गया। संबंधित शासकीय भूमि बड़े झाड़ के जंगल मद में अवैध रूप से फ़ार्म हाउस बनाकर व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी।

09 फरवरी 2026 को अतिक्रमणकारियों को बेदख़ली नोटिस जारी कर 15 फरवरी 2026 तक बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। परंतु निर्धारित तिथि तक कब्जा खाली न किए जाने के कारण आज 23 फरवरी 2026 को संयुक्त कार्रवाई कर अवैध रूप से निर्मित फ़ार्म हाउसों एवं व्यावसायिक संरचनाओं को हटाया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण या व्यावसायिक उपयोग सहन नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button