कोरबा (ट्रैक सिटी) मनरेगा बचाओ अभियान संग्राम के तहत् कोसाबाड़ी चौक मे बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एकत्रित हुए जहां मंच के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने नारेबाजी के साथ रैली निकाली गई ।
जैसे ही रैली कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ी पहले से ही प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर बेरिकेडिंग करा दिया था । पहले बेरिकेड को हटाकर कांग्रेसी आगे बढ़े लेकिन कुछ ही कदम पर दूसरे बेरिकेड पर रोक लिया गया ।
केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर व्ही बी जी राम जी किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन मनरेगा बचाओ अभियान चलाया है जिसके तहत् आज कोरबा जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदर्शन किया गया ।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने मनरेगाा की मूल आत्मा को ही खत्म करके श्रमिकों से काम का अधिकार छीनने का काम किया है । मनरेगा कानून परिवर्तन मोदी सरकार का श्रमिक विरोधी कदम है । पहले मनरेगा सविंधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित थी लेकिन अब केन्द्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्कीम में बदल दिया गया है ।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने सुधार के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को खत्म कर दिया है । यह महात्मा गांधी की सोच को खत्म करने और गरीब मजदूरों से काम का अधिकार छीनने की जानबूझकर की गई कोशिश है । उन्होंने आगे कहा कि मनेरगा अब तक सविंधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित गारंटी थी । नया फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल, केन्द्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्कीम में बदल दिया है ।
विजय केशरवानी कोरबा प्रभारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनरेगा रोजगार गारंटी योजना के तहत् मजदूरों को काम देने का कानून था । श्रमिक को काम लेने का अधिकार था । इस योजना के तहत् सरकारी फरमान से कभी काम नहीं रोका गया । पिछले दो दशक से यह योजना 12 करोड़ से भी अधिक मनरेगा मजदूरों के लिए लाइफलाईन रहा है । कोविड महामारी के समय भी यह योजना आर्थिक सुरक्षा के तौर पर जरूरी साबित हुआ था ।
विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि मनरेगा स्कीम देश के गरीब से गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा रहा है । मनरेगा रोजगार का गारंटी अधिकार था लेकिन अब इसमें नाम के साथ – साथ नियमों में बदलाव किया गया जो पूरी तरह से केन्द्र सरकार की मर्जी पर निर्भर रहेगा । इस बदलाव से रोजगार का अधिकार समाप्त हो जावेगा ।
पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा कि भाजपा भगवान राम के नाम पर एक बार फिर झूठ बोला है । वी बी जी राम जी में जो राम जी बता रहे उसमें कहीं भी भगवान राम नहीं है व्ही बी जी राम जी का फुल फार्म विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण है ।
पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि मनरेगा अधिनियम को वर्ष 2005 में मनमोहन सिंह सरकार ने लागु किया था । यह अधिकार आधारित कानून था जो प्रत्येक ग्रामीण को मजदूरी का वैधानिक अधिकार देता था । अब इस योजना के नियमों को परिवर्तन कर वैधानिक अधिकार को खत्म किया जा रहा है ।
सभा को पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुुंदर साेनी, कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थुलाल यादव, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, छुरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक देवांगन, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि शोभना देवांगन, प्रदीप अग्रवाल सहित ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने किया एवं आभार ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने व्यक्त किया ।
इस मौके पर मुख्य रूप से महेन्द्र थवाईत, हीरा यादव, नंद कुमार देवांगन, प्रमोद श्रीवास तुमान, शांति स्वरूप महंत रामपुर, यशपाल सिंह गजरा, फिरोज अनंत मोंगरा, अजय कंवर गजरा, मानिकपुरी टेलर्स बांकी, धनंजय दिवान कुसमुण्डा, खिलावन देवांगन उमरेली, पुष्पा पात्रे, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जया लहरे, रजनीश तिवारी, संतोष देवांगन, सूरज मानिकपुरी, मेवालाल मन्नेवार, योगेश कंवर दीपका, बोधन लाल रंजना, गोरेलाल कटघोरा, पुरान सिंह चैतमा, लक्ष्मीनारायण बरपाली, प्रीतम शुक्ला बरपाली, मनहरण राठौर, पालुराम साहु, प्रदीप पुरायणे, दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, राजेन्द्र तिवारी, मस्तुल कंवर, रोपा तिर्की, बद्रीकिरण, सुरती कुलदीप, रवि चंदेल, गोपाल यादव, राजेश यादव, डॉ.रामगोपाल यादव, रवि खुंटे, ए डी जोशी, देव जायसवाल, अनुज जायसवाल, प्रभा तंवर, आनंद मित्तल, विनोद कुर्रे बंजारी, प्रशांत सिंह, अजीत बर्मन, विवेक श्रीवास, बृजभूषण प्रसाद, डॉ. गोपाल कुर्रे सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

