कोरबा

अदाणी फाउंडेशन ने 41 ग्रामो में 36000 से अधिक ग्रामीणों को मुहैया कराई नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

कोरबा (ट्रैक सिटी)। अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की सामाजिक इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित दो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स रू॥ष्ट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। संयंत्र के परिधीय क्षेत्र के 23 ग्रामो और रेल लाइन क्षेत्र के 18 ग्रामो सहित 41 ग्रामो में पहुंचकर रू॥ष्ट टीम ने 36525 ग्रामीणों को नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई।

ये मोबाइल यूनिट्स अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में हेल्पएज इंडिया द्वारा संचालित की जा रही है। प्रत्येक यूनिट में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक ड्राइवर और एक सोशल प्रोटेक्शन अधिकारी शामिल है, जो निर्धारित रूट प्लान के अनुसार नियमित रूप से शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उपचार एवं परामर्श प्रदान करते हैं। वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 1137 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 36525 लोग लाभान्वित हुए। इनमें 14705 पुरुष 16471 महिलाएं तथा बड़ी संख्या में बुजुर्ग मरीज शामिल थे। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा के अभाव में एमएचसीयू इन समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा साबित हुई है।

टीम ने वर्ष भर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं सेवाएं प्रदान की। इनमें 16687 बीपी जांच 2412 शुगर टेस्ट तथा 397 हीमोग्लोबिन परीक्षण शामिल है। टीम ने 89 घरों में जाकर असमर्थ एवं बुजुर्ग मरीजों को उनके घर पर ही दवाइयां और उपचार उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त 162 स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों के माध्यम से 3361 ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श दिया गया।अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी। वर्ष भर में चार स्कूल हेल्थ कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 316 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई। इन शिविरों से विशेष रूप से एनीमिया त्वचा रोग और पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान में सहायता मिली।

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट का सर्वाधिक लाभ बुजुर्ग मरीज को मिला, जिन्हें नियमित बीपी और शुगर मॉनिटरिंग, जोड़ों के दर्द का उपचार तथा दवाइयां आसानी से उनके ग्राम में ही उपलब्ध हो सकी। ग्राम छोटे भंडार के व्यवसायी ने बताया कि एंबुलेंस टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां मिलने से उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है तथा ग्राम में आयोजित जागरूकता सत्रों से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति समझ भी बढ़ी है। इसी प्रकार ग्राम गेजमुड़ा के प्रेम शंकर पटेल ने कहा कि पहले उन्हें बीपी और शुगर की जांच के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते थे लेकिन एमएचसीयू के आने से यह सुविधा अब ग्राम में ही नि:शुल्क उपलब्ध हो रही है।

अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। और रू॥ष्ट टीम के सतत प्रयासों ने हजारों ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। फाउंडेशन ने आगे और अधिक ग्रामो को इन सेवाओं से जोडऩे की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह रू॥ष्ट परियोजना आज ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार का एक प्रभावी और विश्वसनीय मॉडल बन चुकी है। इस पहल ने महिलाओं बच्चों वरिष्ठ नागरिकों और दूरस्थ बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को सुदृद्ध किया है, जिससे ग्रामीण समुदायों में स्वास्थ्य परिणामो में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button