कोरबा

जेसीबी की टक्कर से बाउंड्री वॉल ढही, मलबे में दबकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत,दो युवक गंभीर।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा लक्ष्मण वन बस्ती में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार कोरबा थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति अपने मकान की दीवार पर जेसीबी मशीन से कार्य करवा रहा था। इसी दौरान मशीन का तेज झटका लगने से दीवार अचानक भरभराकर गली की ओर गिर गई। दीवार गिरने से गली से गुजर रहे तीन लोग उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में मासूम धनेश कर्ष (पिता–मुकेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय विशाल यादव और 22 वर्षीय संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद बस्ती में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग इसे लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित नागरिक कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button