कोरबा

होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा एडवाइजरी पंपलेट जारी।

सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर होली मनाने की अपील।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी पंपलेट जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जारी इस पंपलेट के माध्यम से नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक एवं कानून का पालन करते हुए होली मनाने की अपील की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*जारी एडवाइजरी में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि—*

▪️केवल प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।

▪️किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें एवं सहमति का सम्मान करें।

▪️महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार न करें।

▪️पशु-पक्षियों पर रंग न डालें।

▪️शराब पीकर वाहन न चलाएं, दुर्घटना से बचें।

▪️तीन सवारी वाहन न चलाएं।

▪️भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें एवं जेबकतरों से सावधान रहें।

▪️किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

▪️अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

कोरबा जिले में दिनांक 02,03, 04 एवं 05 मार्च को विशेष पुलिस निगरानी रखी जाएगी। उल्लंघन की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

आपातकालीन सहायता हेतु कोरबा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193399 एवं डायल 112 जारी किया गया है।

*कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील है कि “सुरक्षित होली, जिम्मेदार होली” मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button