कोरबा

भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, निहाल सोनी बने कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी है। नई सूची में युवा नेता निहाल सोनी को कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मंडल अध्यक्ष बनने की खबर सामने आते ही समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा की है।नई टीम की घोषणा के बाद कार्यकताओं मे उत्साह का माहौल है। इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
एबीवीपी से जुड़कर करते रहे हैं सेवा

निहाल सोनी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर चुके हैं। वे परिषद में कोरबा जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सक्रिय रहे और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार काम करते रहे हैं। संगठन के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान बनी हुई है।

युवाओं के बीच खास पकड़

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि निहाल सोनी लंबे समय से समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं। यही वजह है कि युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button