कोरबा (ट्रैक सिटी) आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने वाली “दिव्य श्री हनुमंत कथा” के उपलक्ष्य में आज आशीर्वाद पॉइंट, कोरबा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एकत्रित होकर होली की शुभकामनाएं साझा करेंगे तथा आगामी कथा आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
आयोजन अपना घर सेवा आश्रम परिवार, कोरबा के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान दिव्य श्री हनुमंत कथा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आयोजन को भव्य रूप देने के लिए कार्यसमिति की घोषणा भी की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार यह होली मिलन समारोह आपसी सद्भाव, भाईचारे और धार्मिक भावना को सुदृढ़ करने का अवसर होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालु आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा के सफल आयोजन के लिए अपने सुझाव और सहयोग भी प्रदान करेंगे।
अपना घर सेवा आश्रम परिवार ने क्षेत्र के सभी सम्माननीय गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों से सादर आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर होली मिलन समारोह में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
होली मिलन के रंगों के साथ धर्म और संस्कृति का संदेश भी दिया जाएगा।
Leave a Reply

