कोरबा

गेवरा परेड ग्राउंड में मार्च पास्ट के साथ CISF का 57वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न।

मुख्य अतिथि SECL सीएमडी हरीश दुहन ने कहा – औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा में CISF की भूमिका महत्वपूर्ण।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ गेवरा-दीपका केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 57वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को गेवरा स्थित सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सीएमडी हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत परेड और मार्च पास्ट के साथ हुई, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों ने अनुशासन और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि हरीश दुहन ने कहा कि सीआईएसएफ का स्थापना दिवस पूरे देश के लिए गर्व का अवसर है। देश के बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के कंधों पर है और यह बल पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की सुरक्षा सेना करती है, उसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों और महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा में सीआईएसएफ जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोल बेल्ट क्षेत्र में भारी मशीनों और हजारों कोयला कर्मियों के बीच सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने में सीआईएसएफ का विशेष योगदान है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक निर्विकार ने कहा कि सीआईएसएफ का मुख्य उद्देश्य देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षा प्रदान करना है। यह बल राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में एक मजबूत प्रहरी की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने में सीआईएसएफ भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

समारोह के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट और परेड का प्रदर्शन किया तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न डेमो भी प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

इस अवसर पर सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट डॉ. नागेंद्र कुमार झा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी, महाप्रबंधक मानव संसाधन अजय बेहरा, महाप्रबंधक ऑपरेशन नागेंद्र साहू, महाप्रबंधक सिविल रवि चंद्रा, कार्मिक प्रबंधक सुधा शिंदे, कलिंगा कंपनी के जीएम एचआर विकास दुबे, श्रमिक नेता रेशम लाल यादव, मदन सिंह, अरुण सिंह, जनाराम कर्ष, तरुण राहा, जी. उदयन, रविंद्र स्वर्णकार, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक सर्वेश सोनी, मीडिया प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button