कोरबा

“सजग कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की सघन पेट्रोलिंग एवं कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*02 व्यक्तियों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही, 02 के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने पर कार्यवाही*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*अवैध रूप से शराब बेचने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही*

*रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ*

*अवैध रूप से शराब बिक्री में संलिप्त 03 व्यक्तियों के विरुद्ध निगरानी खोलने की कार्यवाही तथा नशे का व्यापार करने वाला संजय पावले के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही पूर्व में किया गया है*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा इमली डुग्गू, सीतामढ़ी, संजय नगर एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए रात्रि के समय बाइक के माध्यम से सघन पेट्रोलिंग की गई।

पेट्रोलिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, जिनमें –

▪️ लक्ष्मी नारायण पिता छतु दास, उम्र 42 वर्ष, निवासी संतोषी मंदिर के पास इमली डुग्गू, कोरबा

▪️ गौतम दास पिता गुरविंद दास, उम्र 19 वर्ष, निवासी संजय नगर, चांपा

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर 36 (च) पुलिस एक्ट के तहत 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिनमें –

▪️ रामेश्वर साहू, निवासी इमली डुग्गू

▪️ भूपेंद्र पटेल, निवासी सीतामढ़ी

इसके साथ ही कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत अवैध रूप से शराब बेचने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई, जिनमें–

▪️ विजय कुमार, उम्र 40 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

▪️ हिदायत खान, उम्र 50 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

▪️ रमेश देवांगन, उम्र 40 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

▪️ अशोक यादव, उम्र 46 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

▪️ मुनाराम साहू, उम्र 34 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

▪️ मुरारी मेनचे, उम्र 52 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

▪️ गंगू राम, उम्र 58 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

▪️ रामू राम, उम्र 50 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

▪️ विष्णु कुमार, उम्र 55 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

▪️ जितेंद्र यादव, उम्र 28 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू थाना कोतवाली कोरबा

वहीं अवैध रूप से शराब बिक्री में संलिप्त 03 व्यक्तियों के विरुद्ध निगरानी खोलने की कार्यवाही की जा रही है तथा नशे का व्यापार करने वाला संजय पावले निवासी इंडस्ट्रियल एरिया कोरबा के विरुद्ध पूर्व में जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में बेवजह घूमने एवं बैठने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

*कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button