कोरबा

एमपी नगर मैदान में होगा “मंगल की मस्ती” कार्यक्रम, स्वच्छता श्रमदान के साथ योगा-जुंबा से स्वास्थ्य जागरूकता।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय की नवाचारी पहल पर “स्वच्छता में आमजन की सहभागिता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता” थीम पर आधारित “मंगल की मस्ती” कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 17 मार्च को सुबह 7:30 बजे एमपी नगर मैदान में किया जाएगा। नगर निगम ने आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहभागिता देने की अपील की है।

नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के नागरिक एक स्थान पर एकत्रित होकर योग, जुंबा सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे। इसके साथ ही प्रतिभागी स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान भी करेंगे और चिन्हित वार्डों व बस्तियों में पहुंचकर साफ-सफाई कार्यों में भागीदारी निभाएंगे।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि “मंगल की मस्ती” का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ना और नियमित योग-व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। निगम ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस पहल को सफल बनाने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button