कोरबा

कर्मचारियों अधिकारियों के विभिन्न मांगों को लेकर आज जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में होगी जंगी धरना प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लंबित मांगों के निराकरण हेतु आझ को जिला एवं समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में भोजन अवकाश के दौरान धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर यह धरना प्रदर्शन तानसेन चौक आईटीआई परिसर में आयोजित होगा, जिसमें कर्मचारी-अधिकारियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता एवं अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया है।

फेडरेशन द्वारा बताया गया कि लंबे समय से कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं, जिनके निराकरण हेतु यह चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। प्रमुख मांगों में जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करना, प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नति/समयमान वेतनमान लागू करना, अर्जित अवकाश नगदीकरण की सीमा 300 दिवस करना, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करना, शिक्षकों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त सेवा लाभ प्रदान करना, सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को 30 वर्ष पूर्ण होने पर समयमान वेतनमान देना, अनुकंपा नियुक्ति को निःशर्त लागू कर वर्तमान 10 प्रतिशत की सीमा समाप्त करना तथा सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करना शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति प्रदान करना तथा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना जैसी मांगें भी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक जगदीश खरे, तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, तरुण वैष्णव, रामकपूर कुर्रे, लोकनाथ सेन, नित्यानंद यादव, सर्वेश सोनी, मानसिंह राठिया,पी पी एस राठौर,विनय सोनवानी, विनोद सांडेय तथा फेडरेशन से संबद्ध विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारी-अधिकारियों से अपील की है कि वे 18 मार्च (बुधवार) को मध्यान्ह पश्चात् तानसेन चौक में उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत रैली के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव महोदय को प्रेषित किया जाएगा।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button