कोरबा

करूमौहा जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत, आत्महत्या या हत्या पुलिस जुटी जांच में।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के करूमौहा ग्राम स्थित घने जंगल में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परदेसी (22 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद रजगामार चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, इस तरह की घटना पहले कभी सामने नहीं आई, जिससे लोग सहमे हुए हैं।

रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button