कोरबा

बाईक में सवार हो, आयुक्त पहुंचे बस्तियों में, सकरी गलियों का किया भ्रमण, जनसंपर्क कर जानी समस्यायें, त्वरित निराकरण के दिये निर्देश 

स्वच्छता महाअभियान के सोलहवें दिवस आज वार्ड क्र. 08 मोतीसागरपारा व वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में चली मेगा स्वच्छता ड्राईव, आयुक्त श्री पाण्डेय ने वार्डो में पहुंचकर किया ड्राईव का निरीक्षण, बेहतर स्वच्छता कार्यो हेतु अधिकारियों को दिया मार्गदर्शन

 मोतीसागरपारा बस्ती में नाला मरम्मत का प्रस्ताव बनाने, स्कूल में पेयजल व्यवस्था करने तथा वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में बस्ती से पानी निकासी हेतु नाली निर्माण के दिये निर्देश 

कोरबा (ट्रैक सिटी) आयुक् आशुतोष पाण्डेय आज मोतीसागरपारा बस्ती एवं कोहड़िया पहुंचे, उन्होने बस्ती की तंग गलियों का बाईक से एवं पैदल भ्रमण किया, वहाॅं के रहवासियों से जनसंपर्क किया, उनकी समस्याओं को जाना एवं निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसी कड़ी में आयुक्त श्री पाण्डेय ने वार्ड क्र. 08 मोतीसागरपारा में नाले का मरम्मत कार्य किये जाने हेतु तत्काल प्रस्ताव तैयार करने, बस्ती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश मौके पर दिये, साथ ही वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में बस्ती से नदी की ओर पानी की समुचित निकासी हेतु नाली निर्माण किये जाने हेतु प्राक्कलन तैयार करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त दोनों वार्डो में स्वच्छता महाअभियान के अंतर्गत संचालित की जा रही है, मेगा स्वच्छता ड्राईव का सघन अवलोकन किया तथा बेहतर स्वच्छता कार्यो हेतु  अधिकारियों को मार्गदर्शन भी किया।


महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता का महा अभियान संचालित किया जा रहा है। महाअभियान के सोलहवें दिन आज निर्धारित कार्यक्रमानुसार वार्ड व बस्तियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव चलाई गई। सोलहवें दिन वार्ड क्र. 08 मोतीसागरपारा एवं वार्ड क्र. 18 कोहड़िया के अंतर्गत आने वाली विभिन्न बस्तियों, मोहल्लों, मुख्य व संपर्क सड़कों, नालियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित कर नाले एवं नालियों के ऊपर से स्लेब हटाकर उनकी सतह से सफाई, सड़क के किनारे जमी हुई धूल, मिट्टी, बर्म, झाड़ियों की सफाई, कचरे का त्वरित उठाव व परिवहन, कीटनाशक दवाओं, ब्लीचिंग पाउण्डर का छिड़काव आदि के कार्य व्यापक पैमाने पर किये गये। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय बाईक में सवार होकर उक्त दोनों वार्डो की विभिन्न बस्तियों व मोहल्लों में बाईस से एवं पैदल भ्रमण करते हुये साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होने वार्ड, बस्तियों में स्थित नालियों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों आदि की सम्पूर्ण सफाई करने, सी.एण्ड डी.वेस्ट, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, दुकानों में डस्टबिन न रखने, गंदगी करने व कचरा फैलाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान पार्षद नरेन्द्र देवांगन व रूबीदेवी सागर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर नीरज कौशिक, कार्यपालन अभियंता सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, अनिरूद्ध सिंह, अजय कुमार अग्रवाल, विनोद गोंड , डी.पी.साहू, हरीश जांगडे आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
घर-घर पहुंच किया जनसंपर्क, जानी समस्यायें  – इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त दोनों वार्डो की विभिन्न बस्तियों व मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर वहाॅं के रहवासियों से संपर्क किया, निगम के स्वच्छता अभियान एवं नियमित रूप से किये जाने वाले साफ-सफाई कार्यो पर चर्चा के साथ ही बस्तियों की समस्याओं की जानकारी नागरिकों से ली तथा उनके द्वारा समस्याओं से संबंधित जानकारी समक्ष मंे लाये जाने पर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। आयुक्त श्री पाण्डेय ने बस्तीवासियों से पूछा कि उनकी बस्ती में प्रतिदिन डोर-टू-डोर अपशिष्ठ संग्रहण होता है या नहीं, सफाई कार्यो से वे संतुष्ट है या नहीं, जिसका सकारात्मक जवाब बस्तीवासियों द्वारा दिया गया, इसके साथ ही आयुक्त श्री पाण्डेय ने पेयजल की नियमित आपूर्ति, स्ट्रीट लाईट सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी बस्तीवासियों से चर्चा की, उनकी समस्याओं को जाना तथा तत्काल निराकरण के  निर्देश दिये।
शहर की स्वच्छता में दें सहयोग – भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त वार्ड के रहवासियों के साथ ही समस्त आमजनों से अपील करते हुये कहा कि वे शहर की स्वच्छता में व निगम के स्वच्छता महाअभियान में अपनी सहभागिता व सहयोग दें। उन्होने कहा कि सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थान पर कचरा न डालें, गीले व सूखे कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री, कैरीबैग, डिस्पोजल का उपयोग न करें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम क्षेत्र के नागरिकों का आव्हान करते हुये कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे, कोरबा शहर को सुंदर शहर बनाने, इसे साफ-सुथरा रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
23 मार्च को इन वार्डो में अभियान – स्वच्छता महा अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 मार्च को वार्ड क्र. 35 खरमोरा व वार्ड क्र. 33 मानिकपुर के विभिन्न बस्तियों, कालोनियों, मुख्य व संपर्क सड़कों आदि में विशेष मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की जाएगी तथा वृहद साफ-सफाई के कार्य किये जाएंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button