कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत चौकी मानिकपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

*सोना-चांदी के जेवरात, नगदी सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद*

*पुलिस के द्वारा पूर्व में तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकान में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.03.2026 के प्रातः 11:00 बजे से दिनांक 12.03.2026 के प्रातः 08:00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपियों द्वारा एक सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर सोना-चांदी के जेवरात, नगदी राशि लगभग 5000 रुपये एवं अन्य सामान सहित कुल 2–3 लाख रुपये मूल्य की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन दर्ज किए गए, जिसके आधार पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

*गिरफ्तार आरोपीगण :*

01. अरुण कुमार सतनामी, पिता छतराम सतनामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाराठर, थाना बाराठर, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़), हाल निवास – हनुमान मंदिर के पास, किराये का मकान, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

02. देवेंद्र कुमार धीवर उर्फ अंडा, पिता ननकी राम धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी जेंजपुर, राम मंदिर के पास, थाना जेंजपुर, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़), हाल निवास – पुराना शिव मंदिर के पास, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

03. आकाश यादव, पिता रामलाल यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़), हाल निवास – आईटीआई रामपुर, क्वार्टर नंबर F-7, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

*बरामद मशरूका :*

♦️ सोना-चांदी के जेवरात

♦️ नगदी राशि

♦️ कांसा एवं पीतल के बर्तन

♦️ पूजा में प्रयुक्त सामग्री

♦️ तांबे का लोटा

♦️ एक मोटर सायकल

♦️ चांदी के सिक्के एवं सोने के बिस्किट

सभी बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी आकाश मरावी, रोहित शर्मा एवं निखिल बर्मन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

*कोरबा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।* *“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।*

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button