कोरबा

दिन दहाड़े नर्स पर अज्ञात युवकों द्वारा चाकू से हमला, मेडिकल कालेज में इलाज जारी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा शहर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले मार्ग पर एक 25 वर्षीय नर्स पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार युवती एक पैथोलॉजी लैब में कार्यरत है और ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह पंप हाउस कॉलोनी के पास पहुंची पीछे से आए दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button