कोरबा

“चलो आयुर्वेद की ओर” के तहत कोरबा में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन शिविर आयोजित, बच्चों को कराया गया स्वर्ण बिन्दु प्राशन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को एक विशेष आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निहारिका रोड स्थित महानदी कॉम्पलेक्स में संचालित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय में संपन्न हुआ, जहां बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना के अंतर्गत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

शिविर में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा बच्चों को आयुर्वेदिक पद्धति से स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर इम्यूनाइजेशन किया गया। साथ ही बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया और उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अभिभावकों को आयु अनुसार आहार-विहार की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान योग और प्राणायाम का प्रशिक्षण भी निःशुल्क प्रदान किया गया।

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने स्वर्ण प्राशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह शुद्ध स्वर्ण भस्म, शहद, गोघृत, ब्राह्मी, वचा, गिलोय, अश्वगंधा और शंखपुष्पी जैसी औषधियों से तैयार एक दिव्य आयुर्वेदिक मिश्रण है। उन्होंने कहा कि पुष्य नक्षत्र में इसका सेवन कराने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, स्मरण शक्ति तीव्र होती है तथा रचनात्मक एवं क्रियात्मक विकृतियों में सुधार होता है।

कार्यक्रम में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संरक्षक लायन सुधीर जैन, अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड़, कार्यकारिणी सदस्य लायन प्रत्युष हनी सक्सेना, पतंजलि युवा भारत के राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय कुर्मवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा नेत्रनंदन साहू, अश्विनी बुनकर, कमल धारीया, देवबलि कुंभकार, राकेश इस्पात, सिद्धराम साहनी, नेहा महंत एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने भी शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button