एमसीबी

जनसंपर्क निधि से सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावारू विधायक की अनुशंसा पर 79 हितग्राहियों को 8.75 लाख की सहायता स्वीकृत

एमसीबी (ट्रैक सिटी)/ जिले में जनसंपर्क निधि के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहितकारी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटल नगर के निर्देशानुसार मंत्रियों के जनसंपर्क दौरे के दौरान प्राप्त मांगों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु सहायता स्वीकृत की गई है।

उक्त आदेश के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-01 (भरतपुर-सोनहत) के लिए प्राप्त 10 लाख रुपये की जनसंपर्क निधि में से कुल 8,75,000 रुपये की राशि 79  हितग्राहियों को स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति विधायक श्रीमती रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत की अनुशंसा पर प्रदान की गई है। यह सहायता विशेष रूप से रामायण मंडली, करमा दल, सुवा दल जैसी पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों के संरक्षण एवं संचालन तथा जरूरतमंद नागरिकों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है।

इस सहायता से जहां एक ओर स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद हितग्राहियों को राहत भी प्राप्त होगी। जिला प्रशासन की यह पहल सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है और जनसंपर्क निधि के प्रभावी उपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

उक्त व्यय राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मांग संख्या 01-लेखाशीर्ष 2013, मंत्रिपरिषद (9939) मंत्रियों द्वारा सहायता अनुदान मद 55 जनसंपर्क दौरे के समय अनुदान के तहत वहन की जाएगी। इस प्रस्ताव को कलेक्टर  द्वारा अनुमोदित किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button