कोरबा

उठाईगिरी की खबर निकली फर्जी, युवक ने खुद को घायल कर रची थी साजिश,पुलिस ने किया खुलासा।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा शहर में दिनदहाड़े 5 लाख रुपए की उठाईगिरी की खबर आखिरकार फर्जी साबित हुई है। मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि युवक ने खुद को ब्लेड से घायल कर झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान 25 वर्षीय प्रियांशु देवांगन के रूप में हुई है, जो मूलतः जांजगीर-चांपा जिले का निवासी है और वर्तमान में कोरबा स्थित कृष्णा हुंडई में इंश्योरेंस विभाग में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रियांशु ने अपनी ही कंपनी से करीब 4.50 लाख रुपए की ठगी की थी।

बताया जा रहा है कि इस गड़बड़ी को छिपाने के लिए युवक ने उठाईगिरी की झूठी कहानी बनाई। उसने खुद को ब्लेड से चोट पहुंचाई और दिनदहाड़े लूट की घटना होने की सूचना पुलिस को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी थी।

हालांकि जांच के दौरान पुलिस को युवक की कहानी पर संदेह हुआ, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने सारा सच कबूल कर लिया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि युवक द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह किया गया। साथ ही कंपनी के साथ आर्थिक धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं इस मामले ने एक बार फिर झूठी शिकायतों के कारण पुलिस संसाधनों के दुरुपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button