कोरबा (ट्रैक सिटी) जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के आगामी चुनाव में अध्यक्ष, सचिव सहित लगभग सभी पदों में मुख्य मुकाबला त्रिकोणीय संघर्ष में फंसता नजर आ रहा है। नाम वापसी के अंतिम क्षणों में महिला कार्यकारिणी के पद में लीना साहू के नामांकन वापस लेने के बाद महिला कार्यकारिणी के दो पदो में यमुना मानिकपुरी और सुनिता पिल्ले निर्वाचित हो गई है। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद – गणेश कुलदीप, शिवनारायण सोनी, संजय जयसवाल, राकेश दुबे।
उपाध्यक्ष – रवि शर्मा, S V पुरोहित, बालकराम बरेठ, बद्री मोदी, दीपक दुबे, नफीस खान, महिला उपाध्यक्ष- उर्मिला भगत, सरिता पांडे, मंजुला पासवान, सचिव- सुनील यादव, रघुनंदन सिंह, चंद्रदीप शर्मा कोषाध्यक्ष – किरनभान शांडिल्य, अमर नाथकौशिक, पुरुषोत्तम गोयल, सह सचिव- रवि भगत, लक्ष्मण पटेल। महिला सहसचिव – माधुरी बोरई, समीना खातून, ग्रंथालय सचिव – क्रांति श्रीवास, छतराम साहू, संतोषसाहू, अशोक शर्मा।
कार्यकारिणी सदस्य( पुरुष) में वरुण राही, शिवकुमार साहू, स्वप्निल शर्मा, श्रवण थवाईत, करम प्रजापति, दीपेश साहू, आशीष सिंह के बीच मुकाबला होगा।
क्रीड़ा सचिव के पद पर हरिशंकर श्रीवास और महिला क्रीड़ा सचिव पद पर सावित्री धांधी के एकमात्र नामांकन आने पर दोनों के विजयी होने की घोषणा औपचारिक मात्र रह गई है। आगामी 12 अप्रैल को सुबह 8.30 से 4 बजे तक 813 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नये पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।

निगम सभापति नूतनसिंह की बड़ी भूमिका
जिला अधिवक्ता संघ कोरबा का चुनाव हमेशा से संघर्षपूर्ण रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पैनल अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते रहे हैं। करीबन एक दशक के बाद यह पहला अवसर है जब 04 पदों में प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन संभव हो पाया है। क्रीड़ा सचिव महिला पद में सावित्री धांधी, क्रीड़ा सचिव पुरुष में हरिशंकर श्रीवास, महिला कार्यकारिणी पद में यमुना मानिकपुरी और सुनिता पिल्ले निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चारों प्रत्याशी के निर्वाचन में नगर निगम सभापति और अधिवक्ता संघ सचिव नूतनसिंह ठाकुर की बड़ी भूमिका रही है। रिकॉर्ड तीन बार सचिव रहते हुए नूतनसिंह ठाकुर की जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में विशिष्ट पहचान और समर्थकों का बड़ी संख्या है। नगर निगम चुनाव की तरह कुशल रणनीति से अपने समर्थकों को निर्विरोध निर्वाचित कराने में सफल रहे।

