कोरबा

चोरों की बुरी नजर रिटायर्ड ASI के घर, दूसरी बार वारदात को दिया अंजाम।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर दूसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। यह घटना तब हुई जब एएसआई अपने बेटे की बारात लेकर गए हुए थे। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोरी की यह वारदात बुधवार सुबह उनके आवास पर सामने आई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मकान मालिक और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मकान मालिक गलेटबिन कुमार ने पुलिस को फोन पर बताया कि उनके बेटे की शादी बालको स्थित साईं मंगलम भवन में हो रही है और वे मंगलवार रात बारात लेकर निकले थे। उन्हें सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर में 20 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी और मेहमानों का सामान रखा हुआ था।

चोरी हुए सामान की सही जानकारी उनके घर लौटने के बाद ही पता चल पाएगी। गलेटबिन कुमार कुछ माह पहले ही सेवामुक्त हुए हैं। जनवरी माह में भी उनके घर पर चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया था।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button