कोरबा

ठेका कर्मचारियों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, ईपीएफ राशि जमा न होने पर जताई नाराजगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले के विद्युत विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके वेतन से काटी गई ईपीएफ (EPF) राशि अब तक संबंधित खातों में जमा नहीं की गई है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में जेटीएस इंटरप्राइजेज मुंबई कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने के दौरान विभाग द्वारा 11 माह का वेतन ईपीएफ राशि काटकर दिया गया था। लेकिन लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों के ईपीएफ खातों में उक्त राशि जमा नहीं कराई गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही ईपीएफ राशि जमा नहीं कराई गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 1 अप्रैल से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय भी लिया जा सकता है।

कर्मचारियों ने कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द ईपीएफ राशि जमा कराने की मांग की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button