कोरबा

चोरी के मामले में फरार 03 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना दर्री पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में *“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”* अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा चोरी के एक प्रकरण में फरार चल रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 05.04.2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर (उम्र 46 वर्ष), निवासी साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि वह भेल कंपनी में सीनियर डीजीएम के पद पर कार्यरत है एवं सीएसईबी प्लांट दर्री में कंपनी का कार्य संचालित है। प्लांट परिसर में रखे कंपनी के सामान में से लगभग 200 मीटर पावर केबल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की विवेचना के दौरान पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 09.04.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपीगण:*

1. विशाल राव उर्फ लाली, पिता अर्जुन राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा

2. किशन कुमार गोंड उर्फ गोलू, पिता लवकुश, उम्र 21 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा

3. यश कुमार श्रीवास, पिता भूपेंद्र श्रीवास, उम्र 20 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा

*कार्यवाही:*

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*📢कोरबा पुलिस की अपील:*

🔸 संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें

🔸 सुरक्षा उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरा एवं उचित लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करें

🔸 बाहर जाते समय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करें

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button