कोरबा

कोरबा यातायात पुलिस की अवैध पार्किंग पर कार्यवाही, पॉम मॉल और मेगा मार्ट के पास ट्रैफिक जाम पर सख्ती, पुलिस ने क्रेन से उठाई गाड़ियां

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शहर के व्यस्त क्षेत्र टीपी नगर स्थित पॉम मॉल और मेगा मार्ट के आसपास सोमवार शाम को अव्यवस्थित पार्किंग के कारण भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सड़क किनारे बड़ी संख्या में खड़ी गाड़ियों के चलते आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

स्थिति को गंभीर होते देख कोरबा यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटाया और यातायात को सुचारू कराया। अधिकारियों के अनुसार, वाहन चालकों को पहले भी कई बार समझाइश दी गई थी, इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे बार-बार जाम की स्थिति बन रही थी।

Oplus_16908288

कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और सीएसईबी चौकी प्रभारी भीम सेन यादव, एएसआई मनोज राठौर मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा टीआई तेज यादव, ईश्वरी लहरें, राम नारायण रात्रे और संतोष सिंह सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि आमजन को असुविधा न हो।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button