कोरबा

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

जिलेभर में व्यापक अभियान, 569 प्रकरण दर्ज।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*154 चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को प्रेषित* 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में सड़क सुरक्षा एवं आमजन के जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा* ” अभियान के अंतर्गत लगातार सघन जांच एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।जिले के समस्त थाना, चौकी, सहायता केंद्र एवं यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत दिनांक 01 जनवरी 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कुल 569 प्रकरणों में सख्त कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही के दौरान जनसुरक्षा के प्रति गंभीर खतरा उत्पन्न करने वाले 154 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण संबंधित आरटीओ कार्यालय को प्रेषित किए गए हैं।कोरबा पुलिस स्पष्ट रूप से चेतावनी देती है कि नशे की हालत में वाहन चलाना एक गंभीर अपराध है, जो किसी भी समय जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button