कोरबा

छुरी कला का छात्र अब अंतरिक्ष की ओर: ‘युविका’ में चयन से बढ़ा जिले का मान,कलेक्टर ने सार्थक को दी बधाई और शुभकामनाएं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पीएम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरी कला के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है, जब कक्षा 10वीं के छात्र सार्थक कंवर का चयन प्रतिष्ठित युविका (YUVIKA) युवा विज्ञानी कार्यक्रम हेतु हुआ। इस उपलब्धि पर कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने उन्हें सम्मानित किया। कलेक्टर दुदावत ने अपने संदेश में कहा कि छात्र सार्थक तंवर का चयन जिले के लिए गर्व का विषय है। उनका यह कदम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर जाना किसी भी छात्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है। मैं आशा करता हूँ कि सार्थक भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा प्रारंभ किया गया युविका – युवा विज्ञानी कार्यक्रम कक्षा 9वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की गहन जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है। कार्यक्रम का लक्ष्य युवाओं में विज्ञान एवं तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक एवं अभियंता के रूप में तैयार करना है।

इसी क्रम में, सार्थक तंवर का चयन श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण 10 मई से 22 मई 2026 तक चलेगा। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह व्याप्त है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. असद अहमद ने प्रार्थना सभा में सार्थक कंवर को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा सभी विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों के लिए सतत प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर सार्थक कंवर ने कहा कि छात्र की सफलता न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button