कोरबा

चाइल्ड केयर सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका, समय रहते आग पर काबू—टला बड़ा हादसा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा के ख्याति प्राप्त चाइल्ड केयर सेंटर, डॉक्टर हरिश नायक के हॉस्पिटल में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल में अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके साथ ही आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, क्योंकि यहां बच्चों को लाइफ सपोर्ट के रूप में ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल के ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम से जुड़े एक सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहीं से बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाता है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

हालांकि, अस्पताल कर्मियों और मौजूद लोगों की सूझबूझ से तुरंत कार्रवाई की गई और आग पर काबू पा लिया गया। फायर सेफ्टी के प्राथमिक उपाय अपनाते हुए आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है।

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर में तकनीकी खराबी या लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button