कोरबा

मालगाड़ी के चपेट में आकर एक युवक की मौत , मानसिक रूप से था परेशान।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों जो पता चला कि विधुत सयंत्र जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक 25 साल के युवक का शव पड़ा हुआ है ।सुबह सुबह हुई इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । पुलिस जवान मौके पर पहुच कर मृतक की पहचान कार्य शुरू की ।

जो जानकारी सामने आई कि मृतक की पहचान पानी टंकी कोरबा निवासी अजय निषाद पिता सुखराम निषाद के रूप में कई गई । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अजय मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने पहले भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button