कोरबा

कोरबा में रेड क्रॉस सोसायटी का जागरूकता अभियान का आयोजन विद्यार्थियों को बताए लू से बचाव और प्राथमिक उपचार के उपाय।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शासकीय ई.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा में “लू प्रबंधन एवं बचाव” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी देना और उन्हें समाज के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि गर्मी के इस मौसम में थोड़ी सी सावधानी गंभीर समस्याओं से बचा सकती है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी। साथ ही लू लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और तुरंत अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी भी सरल और व्यावहारिक तरीके से दी गई।

रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने विद्यार्थियों के बीच “लू प्रबंधन एवं बचाव” से संबंधित टेम्पलेट और पंपलेट वितरित कर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह और रुचि के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा यह संदेश ग्रहण किया कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे।

महाविद्यालय परिवार ने रेड क्रॉस सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील की गई कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें, स्वस्थ रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button