कोरबा

रुकी सड़कों को मिलेगी रफ्तार, जल्द शुरू होगा कोरबा-कुसमुंडा मार्ग निर्माण : कलेक्टर कुणाल दुदावत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों को जल्द गति मिलने वाली है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में यह भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कोरबा-कुसमुंडा मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई देगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर ने पत्रकारों से खुलकर संवाद करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं और प्रशासनिक योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की।

कलेक्टर दुदावत ने बताया कि कोरबा-कुसमुंडा मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से विभिन्न कारणों से बाधित था, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस सड़क के लिए पुनः टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दो से तीन दिनों के भीतर भूमिपूजन कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। यह मार्ग औद्योगिक और आवागमन की दृष्टि से जिले की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है, इसलिए प्रशासन इसे प्राथमिकता के साथ पूरा कराने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बरमपुर से दर्री तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य भी इसी सप्ताह शुरू होने जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर होगा और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता से जुड़े अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाएगा।शिक्षा

“प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने भी जिले की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए, जिनका कलेक्टर ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। फिलहाल कार्यक्रम जारी है, जहां जिले से जुड़े अन्य विकास कार्यों और योजनाओं पर भी चर्चा की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button