कोरबा

ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा।

सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को विशेष अभियान चलाते हुए खनिज उड़नदस्ता दल ने कोरबा शहर से लगे सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से औचक निगरानी और कार्रवाई की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे से नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक जेसीबी की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया। ड्रोन की सतत निगरानी के दौरान वाहन का पीछा करते हुए उसकी लोकेशन इमलीडुग्गू तक चिन्हित की गई। इसके बाद खनिज जांच दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और अवैध उत्खनन में संलिप्त जेसीबी तथा अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त कर खनिज जांच चौकी, उरगा की अभिरक्षा में रखा।

इसी अभियान के दौरान राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। इस प्रकार एक ही अभियान में कुल तीन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सहायक खनिज अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि अब जिले में अवैध खनन पर निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। साथ ही, रात के समय अंधेरे का लाभ उठाकर अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुए साक्ष्यों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी कार्रवाई से नहीं बच सकेंगे।

खनिज विभाग ने जिलेवासियों से भी अपील की है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व की सुरक्षा में सहभागी बनें। यदि कहीं भी अवैध खनन, परिवहन या भण्डारण की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। विभाग ने दोहराया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी रियायत के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button