*विभिन्न साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी जा रही है महत्वपूर्ण जानकारी।*
कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.09.2026 को थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो , रजगामार, चैतमा आदि द्वारा विभिन्न बैंकिंग संस्थानों, औद्योगिक तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
◽ नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा जैन भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा में, श्यांग के हाइयर सेकेंडरी स्कूल चिर्र में, महिला थाना द्वारा जे पी हाई स्कूल कोरबा में, सीएसईबी चौकी द्वारा बुधवारी बाजार एवं सरई पारा कोहड़िया में, बालकों के चेकपोस्ट बालकों नगर, व्यावसायिक परिसर में, राम मंदिर के सामने, मास्टर क्लास बालकों नगर, मिनीमाता नगर, एकता नगर, लाल घाट, प्रोजेक्ट गेट, ओ एस कॉलोनी, रिंग रोड बालकों नगर, बेलगाड़ी नाका, मटेरियल गेट के पास, श्याम बेकर के पास, आलूवालिया गेट, जुबिली पार्क के सामने तथा परसाभाटा में, कुसमुंडा के चुनचुनी हाई स्कूल में तथा माध्यमिक शाला नारायणबोध में, बाकी मोंगरा के SBI में तथा सीसीएल कर्मचारियों को, उरगा के थाना परिसर, ग्राम कनकी, तरदा बाजार , उरगा चौक तथा भैंसमा चौक में तथा पताडी के अडानी पावर प्लांट में, रजगामार थाना में, मानिकपुर चौकी के आश्रम मुड़पार में, दीपका के श्रमिक चौक, सीएचसी हॉस्पिटल, गेवरा चौक तथा प्रगति नगर दीपका हाउस में, गुरुनानक चौक, बांगो के गार्सिया चौक, ग्राम जुनापारा तथा अटल चौक में, दर्री के फर्टिलाइजर बस्ती शिवमन्दिर के पास, हरदीबाजार के ग्राम कोलबसरी रानी पेट्रोल पंप, ग्राम धतूरा तथा ग्राम मेड़पार में, पाली के ग्राम मादनपाली, कोसाबाड़ीपाली में पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को UPI फ्रॉड, साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।
◽सभी को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की समझाइश दी गई।
📢 *कोरबा पुलिस की अपील-*
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

