कोरबा/बिलासपुर

राष्ट्रीय लोक अदालत में दिनांक 12 सितंबर 2026, शनिवार को जिला न्यायालय परिसर, बिलासपुर में लगेगा विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर।

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।

बिलासपुर/कोरबा(ट्रैक सिटी)।राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर दिनांक 12 सितंबर 2026, शनिवार को जिला न्यायालय परिसर, बिलासपुर में एक विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर के विषय में शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर ने बताते हुये कहा की शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करने के लिये उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा लोक अदालत बिलासपुर में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आने वाले लोगों का नाड़ी परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य की स्थिति एवं उनकी प्रकृति का परीक्षण कर उन्हें उनकी प्रकृति के अनुसार आयुर्वेदिक परामर्श दिया जाएगा।

साथ ही उपस्थित लोगों को उनकी प्रकृति के अनुरूप उचित आहार-विहार, दिनचर्या, योग-प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। शिविर के उद्देश्य विषय में शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर ने बताते हुये कहा की शिविर का उद्देश्य हमारे चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत आम जन को आयुर्वेद से जोड़कर आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर तथा आयोजकों ने अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर से इस विशेष निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के विषय में अन्य जानकारी हेतु मोबाईल नंबर 6232275433 पर संपर्क कर असुविधा से बचा जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button