कोरबा

पुलिस की तत्पर कार्रवाई: गंगा नगर बाजार के पास हुई डकैती का पर्दाफाश, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार ₹21,000 मूल्य के लूटे गए मोबाइल फोन व नकदी बरामद।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ थाना कुसमुंडा पुलिस ने गंगा नगर बाजार के पास राहगीरों को रोककर मारपीट, चाकू दिखाकर डकैती करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल ₹21,000 की संपत्ति बरामद कर ली है।

30 अक्टूबर 2026 की रात प्रार्थी अपने साथियों (सुरेंद्रपाल कंवर, ज्योतिश कुमार, उमेश कंवर, प्रमोद कंवर व अजय सिंह) के साथ ग्राम खोडरी से लौट रहा था। रात करीब 11:00 बजे जब वे गंगा नगर बाजार के समीप पहुंचे, तभी 7 से 8 अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की नीयत से उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।

आरोपियों ने हाथ-मुक्कों, बेल्ट व डंडे से प्रार्थी और उसके साथियों की बेरहमी से पिटाई की और चाकू दिखाकर डराते हुए प्रार्थी का विवो Y31, ज्योतिश कुमार का ओप्पो A5 (मय पर्स व ₹500 नकद) तथा सुरेंद्र पाल कंवर का विवो Y18 मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। मारपीट में प्रार्थी व उसके साथियों को गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित की शिकायत पर थाना कुसमुंडा में अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुसमुंडा पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। मुखबिर तंत्र और त्वरित छानबीन के आधार पर पुलिस ने घटना में संलिप्त दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई समस्त संपत्ति बरामद कर ली गई।

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*

 * निशांत प्रसाद केंवट (20 वर्ष), पिता: लक्ष्मी प्रसाद केंवट, साकिन: कुदरीपार (शिव मंदिर के पास), थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)

 * शिवा बिंझवार (20 वर्ष), पिता: रामसिंह बिंझवार, साकिन: मोंगरा बस्ती, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)

बरामदगी

* विवो Y31, ओप्पो A5 और विवो Y18 मोबाइल फोन

 * लूटी गई नकदी रकम

 * कुल बरामदगी मूल्य: लगभग ₹21,000

दोनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button