कोरबा

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया, आज नेहरूनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और रायपुर में उनका उपचार जारी था। उनके निधन की खबर से कोरबा के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। आज दोपहर उनके बालकोनगर स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय हरिराम चौरसिया का पार्थिव शरीर लेकर परिवार सोमवार सुबह करीब 9 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना हो चुका है।

इसके आधार पर दोपहर करीब 2 बजे तक पार्थिव देह के कोरबा पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा बालकोनगर की साडा कॉलोनी स्थित उनके निवास (एमजीएम स्कूल के पीछे) से निकलेगी। अंतिम यात्रा सेक्टर-5, नेहरूनगर स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरिराम चौरसिया लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। अपने अनुभव और कार्यशैली से उन्होंने पत्रकारिता जगत में अलग पहचान बनाई।
कोरबा प्रेस क्लब ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। क्लब की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि उनका निधन पत्रकारिता जगत और कोरबा प्रेस क्लब के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रेस क्लब ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर पत्रकारों और शुभचिंतकों ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button