कोरबा

छठ पूजा की तैयारियों के बीच सर्वमंगला घाट में खोदे गए गड्ढे बने चिंता का विषय, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा दो दिनों बाद प्रारंभ होने जा रहा है। चार दिवसीय इस पर्व को लेकर कोरबा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ व्रती पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ इस पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, नगर निगम सहित संबंधित विभागों द्वारा भी छठ घाटों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

छठ पूजा के दौरान व्रतधारी नदी और तालाबों के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य तथा अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। कोरबा शहर में डेंगूरनाला घाट, दर्री घाट, सर्वमंगला घाट और पुरानी बस्ती छठ घाट प्रमुख पूजा स्थलों में शामिल हैं। इन स्थानों पर हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

लेकिन इस बार सर्वमंगला घाट की स्थिति कुछ अलग नजर आ रही है। यहां एप्रोच रोड और छठ घाट निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण बन सकते हैं। निर्माण कार्य अधूरा होने और स्थल को समतल नहीं किए जाने से घाट तक पहुंचने वाले लोगों को असुविधा होने की आशंका है। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।

इस संबंध में जब सर्वमंगला जोन प्रभारी टांडे जी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यहां एप्रोच रोड और छठ घाट निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। बरसात से पहले यह काम प्रारंभ किया गया था, लेकिन फिलहाल निर्माण कार्य बंद है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खोदे गए गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग कराई जाएगी और फ्लेक्स लगाकर लोगों को वहां जाने से रोकने की व्यवस्था की जाएगी।

नगर निगम की ओर से सुरक्षा इंतजाम किए जाने की बात जरूर कही गई है, लेकिन सवाल यह भी है कि छठ पूजा जैसे बड़े आयोजन के दौरान केवल बैरिकेडिंग और चेतावनी फ्लेक्स पर्याप्त होंगे या नहीं? घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना भी उतना ही जरूरी है।

ऐसे में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि पर्व से पहले स्थल का निरीक्षण कर गड्ढों की सुरक्षित घेराबंदी, रास्ते की व्यवस्था, साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करें, ताकि आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और कोई अप्रिय घटना भी न घटे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button